रांची के हरमू फल मंडी में लगी भीषण आग, कई दुकान…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Massive Fire in Ranchi’s Harmu Fruit Market.: अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू कॉलोनी (Harmu Colony) स्थित हरमू फल में मंडी में रविवार की रात भीषण आग लग गई।

आग लगने की घटना की घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कई दुकान को आग ने अपनी चपेट में ले लिया है।

मौके पर मौजूद फल दुकानदार और स्थानीय लोगों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग (Fire Department) को दी गई।

अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया है।

बताया जा रहा है कि दुकान में Short Circuit होने की वजह से आग लग गई, हालांकि आग लगने के पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पाया है। इस आग लगने की घटना में कितने रुपए का नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन के बाद ही पता चल पाएगा।

Share This Article