ग्रामीण विकास और सृजनात्मक लेखन के लिए लेखक डॉ मयंक मुरारी सम्मानित

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के प्राचार्य एम. के. गुप्ता ने समाज सेवा एवं सृजनात्मक लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए लेखक मयंक मुरारी को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राचार्य एम. के. गुप्ता ने कहा कि जीवन में सीखने की गुंजाइश हर समय है। डॉ मयंक मुरारी ग्रामीण विकास के लिए समर्पित होने के बाद भी सृजनात्मक लेखन से समाज को दिशाा दे रहे है।

यह हम सभी के लिए अनुकरणीय है। आज उनके प्रयासों के कारण टाटीसिलवे के इर्द गिर्द के गांवों में स्वास्थ्य, शिक्षा आजीविका, मानव संसाधन पर लच्छित कार्यक्रम चले रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रशिक्षण विभाग के एचओडी मंगल टोप्पो ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को डॉ. मयंक मुरारी के अनुभवों एवं विचारों से सीख लेने के लिए प्रेरित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए उन्होंने मुख्य अतिथि, प्राचार्य, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।