डायन बताकर महिला को उतारा मौत के घाट, घर वालों के खिलाफ FIR दर्ज

पलामू की SP रीष्मा रमेशन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या का मामला सामने आया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Medininagar Witch Case: 45 साल की विधवा ललिता कुंअर (Lalita Kunar) को घर वालों ने ही डायन (Witch) करार देकर मौत के घाट उतार दिया। मामला पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बसरिया गांव का है।

हत्या करने के बाद मृतका की डेड बॉडी को कुएं में फेंक दिया गया। मृतका के पुत्र अमरजीत प्रजापति के आवेदन पर मृतका के देवर यमुना प्रजापति, गोतनी आशा देवी, देवर के बेटे देवनारायण प्रजापति व नागेंद्र प्रजापति (Devnarayan Prajapati and Nagendra Prajapati) के खिलाफ चैनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना शुक्रवार शाम की है।

खून लगी लाठी घटनास्थल से बरामद की गई

पलामू की SP रीष्मा रमेशन (SP Rishma Ramesh) ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद में हत्या का मामला सामने आया है। हत्या में प्रयुक्त खून लगी लाठी घटनास्थल से बरामद की गई है।

प्रारंभिक अनुसंधान के बाद आरोपी यमुना प्रजापति, देवनारायण प्रजापति व नागेंद्र प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है।

अमरजीत ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर उसकी मां खेत में बैल बांधने जा रही थी। इस बीच उसकी मां की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचा। शव (Dead Body) कुआं में ही पड़ा था। इसके बाद उसने चैनपुर थाना को इसकी सूचना दी।

Share This Article