मीनाक्षी गोलीकांड के 30 घंटे के बाद भी अब तक स्पष्ट नहीं है कारण, 2 के खिलाफ …

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Meenakshi Shooting: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर (Medininagar) के शहर थाना क्षेत्र के नावाहाता में हुए मीनाक्षी कुमारी गोलीकांड (Meenakshi Kumari Shooting) में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

गोलू और उसके बहनोई संतोष गोस्वामी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी (Raid) की जा रही है। 30 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी गोली मारने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मीनाक्षी के फर्द बयान पर मामला दर्ज हुआ है। मीनाक्षी ने बताया है कि गोलू घर के भीतर आया था और गोली चला दी थी। बाहर में संतोष गोस्वामी खड़ा था।

शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने शनिवार को जानकारी दी की गोली मारने का कारण स्पष्ट किया जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। संभावना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कारण स्पष्ट हो पाएगा।

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे नावाहाता में विशेश्वर गिरि की पुत्री मीनाक्षी कुमारी को गोली मार दी गई थी। गोली उनके गर्दन में लगी थी। मीनाक्षी का इलाज डॉक्टर राहुल अग्रवाल (Dr. Rahul Aggarwal) के अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया है।

Share This Article