Blood Donation Camp : पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा ने रविवार को आदित्यपुर में प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान की ओर से आयोजित महारक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। महा रक्तदान शिविर में मीरा मुंडा ने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की।

उन्होने कहा कि रक्तदान से बड़ा दान और कुछ नहीं है। इस अवसर पर मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर बॉबी सिंह और गणेश महली समेत कई वरिष्ठ एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



