उप्र: कांवड़ियों के लिए देसी व्यंजनों के साथ ही आधुनिक व्यंजनों की भी व्यवस्था

मेरठ की कांवड़ यात्रा में सात्विक परंपरा के साथ श्रद्धालुओं को बिना प्याज-लहसुन के देसी पकवानों संग पास्ता, पिज्जा, नूडल्स, मोमोज और मंचूरियन भी परोसे जा रहे हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेरठ (उप्र): श्रावण मास में होने वाली कांवड़ यात्रा में सात्विक परंपरा को कायम रखते हुए श्रद्धालुओं को बिना प्याज-लहसुन के देसी व्यंजनों के साथ पास्ता, पिज्जा, नूडल्स, मोमोज और मंचूरियन जैसे आधुनिक व्यंजन भी परोसे जा रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लखनऊ में शुक्रवार शाम जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप प्रशासनिक अधिकारी लगातार निजी शिविरों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और व्यवस्थाओं की जांच कर रहे हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।