युवा नवोन्मेषकों के मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाएं आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र: प्रह्लाद जोशी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों से युवा नवोन्मेषकों का मार्गदर्शन करने और 'आत्मनिर्भर भारत' को बढ़ावा देने की अपील की है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: 26 सितंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों से युवा नवोन्मेषकों का मार्गदर्शन करने, प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण को तेज करने, ‘डीप-टेक’ उद्यमिता को बढ़ावा देने और भारत के नवाचार तंत्र को वैश्विक बाजारों एवं अवसरों से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

मंत्री ने बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र संघ की पहल ‘संगम’ के सातवें संस्करण में अपने संबोधन के दौरान यह बात कही। इस कार्यक्रम का विषय ‘‘आत्मनिर्भर भारत – बिल्डिंग अ सेल्फ रिलांयट इंडिया’’ था।

मंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैंने आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्रों से युवा नवोन्मेषकों का मार्गदर्शन करने, प्रौद्योगिकी के व्यावसायीकरण को तेज करने, डीप-टेक उद्यमिता को समर्थन देने और भारत के नवाचार तंत्र को वैश्विक बाजारों और अवसरों से जोड़ने की अपील की।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।