मेहरीन पीरजादा ने अर्श औलख के साथ शादी रचायी

अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा ने हिमाचल के चैल में अर्श औलख संग रचाई शादी, निजी समारोह में सादगी और खूबसूरती का संगम, इंस्टाग्राम पर साझा की खास तारीख।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा ने हिमाचल प्रदेश में एक निजी समारोह में अर्श औलख से शादी रचायी। मेहरीन पीरजादा ‘एफ2: फन एंड फ्रस्ट्रेशन’, ‘महानुभवुडु’ और ‘राजा द ग्रेट’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। शादी के दौरान मेहरीन ने बेबी पिंक लहंगा चोली पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग चूड़ा और ज्वेलरी पहन रखी थी। शादी हिमाचल प्रदेश के चैल के पहाड़ों के बीच संपन्न हुई। मेहरीन ने अपनी शादी की तारीख 26.04.26 को इंस्टाग्राम पर साझा किया। मेहरीन पिछली बार 2023 की वेब सीरीज ‘सुल्तान ऑफ दिल्ली’ में नजर आई थीं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।