झारखंड : मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बारिश को लेकर दी ये जानकारी, पढ़ें डिटेल

इससे राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश में कमी आएगी। हल्के बादल छाए रहेंगे। 18 सितंबर तक मौसम हल्का रहने की संभावना है। लेकिन इसके बाद मौसम में फिर बदलाव होने का अनुमान है।

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jharkhand Weather Update : मौसम विभाग रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद (Scientist Abhishek Anand) के मुताबिक, राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान सामान्य बारिश हुई है। पश्चिम बंगाल (West Bengal) और ओडिशा (Odisha) के ऊपर कायम निम्न दबाव क्षेत्र कमजोर हुआ है।

इससे राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश में कमी आएगी। हल्के बादल छाए रहेंगे। 18 सितंबर तक मौसम हल्का रहने की संभावना है। लेकिन इसके बाद मौसम में फिर बदलाव होने का अनुमान है।

इन जिलों में बारिश की कमी

मौसम विभाग के अनुसार रुक-रुक कर होनेवाली बारिश जहां खेती-किसानी के लिए फायदेमंद रही, वहीं धीमी और दो दिन की बारिश से भूजल स्त्रत्तेत को भी फायदा पहुंचा है।

हालांकि राज्य में मानसून (Monsoon) में आंशिक सुधार हुआ है। रांची समेत पूरे झारखंड में बारिश में कमी 33 फीसदी है। राज्य के सात जिले पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, साहिबगंज, गोड्डा, बोकारो और सिमडेगा को छोड़कर शेष सभी जिलों में बारिश की कमी है।

कहाँ पर कितनी हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान खूंटी में सबसे अधिक बारिश 56.0 मिमी हुई। वहीं, रांची के कांके में 55.0 मिमी, तोरपा में 45.0 मिमी, सिमडेगा में 34.2 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 25.0 मिमी, रामगढ़ में 18.5 मिमी, रांची में 17.6 मिमी, धनबाद में 18.2 मिमी, जामताड़ा में 13.8 मिमी समेत राज्य के विभिन्न स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई।

इसके साथ ही एक जून से अबतक राज्य में 614.0 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षापात 920.8 मिमी से 33 फीसदी कम है। रांची में सामान्य वर्षापात के मुकाबले अब तक 626.7 मिमी बारिश हुई है। यह सामान्य से 33 फीसदी कम है।

 

Share This Article