मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा- रामगढ़ से शुरू होगी भाजपा भगाओ अभियान

News Aroma Media
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रामगढ़: कांग्रेस के सदस्यता अभियान कार्यक्रम में शामिल कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि महात्मा गांधी ने 1940 में यहां अधिवेशन कर अंग्रेजों के खिलाफ हुंकार भरी थी।

अब कांग्रेस एक बार फिर इसी धरती से भाजपा भगाओ अभियान की शुरुआत करेगी।

उन्होंने भाजपा पर हमला बोला। कृषि मंत्री ने कहा कि संकट के दौर में कांग्रेस ने किसानों की सहायता की है।

लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों को सड़क पर ला दिया।

केन्द्र के तीन काले कानूनों ने कड़ाके की ठंड में किसानों को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर किया है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उन सभी कानूनों को रोककर यह बता दिया कि भाजपा की सरकार ने तुगलकी फरमान जारी किया था।

उन्होंने एक बार फिर जीएसटी बिल और कोल रॉयल्टी के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि जब सरकार बनी थी तब प्रदेश का खजाना खाली था।

लेकिन उस दौर में भी हेमंत सरकार ने लोगों को राहत देने का काम किया है।

जब भी केंद्र से धन की मांग की गई, लेकिन केन्द्र सरकार ने धन उपलब्ध नहीं कराया।

उन्होंने कहा कि आज हमने किसानों का पचास हजार तक का कर्जा माफ किया है।

अगर केंद्र सरकार हमें जीएसटी और कोल रॉयल्टी की धनराशि उपलब्ध करा देती है तो हम दो लाख रुपये तक का कर्जा भी माफ कर देंगे।

कार्यक्रम में विधायक ममता देवी, सदस्यता अभियान के प्रभारी आलोक दुबे, लाल किशोर सहदेव, जय शंकर पाठक, शहजादा अनवर, बलजीत सिंह बेदी, मुकेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Share This Article