Latest NewsUncategorizedविधायक राजा सिंह की रिहाई के लिए उनकी पत्नी ने हाई कोर्ट...

विधायक राजा सिंह की रिहाई के लिए उनकी पत्नी ने हाई कोर्ट में लगाई गुहार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

हैदराबाद: गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह (MLA T. Raja Singh) की रिहाई के लिए उनकी पत्नी टी. ऊषा बाई ने तेलंगाना हाई कोर्ट (Telangana High Court) का दरवाजा खटकाया है। ऊषा ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को खुश करने के लिए MLA को अवैध रूप से गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। याचिका में विधायक (MLA) की जमानत मंजूर करने की गुहार हाई कोर्ट (HC) से गई है।

HC में दायर याचिका में जीएडी (ला एंड ऑडर विंग) के प्रधान सचिव, हैदराबाद नगर पुलिस आयुक्त, चर्लापल्ली जेल अधीक्षक को प्रतिवादी बनाया गया। याचिकाकर्ता ने गत 25 अगस्त को PD Act के तहत गिरफ्तार (Arrest) को चुनौती दी।

याचिकाकर्ता के अनुसार संविधान की धारा 14, 21 के खिलाफ 26 अगस्त से राजा सिंह को अवैध रूप से हिरासत में रखने का आरोप लगाया गया है।

Police ने राजा सिंह के खिलाफ तीन मामले दर्ज होने की जानकारी दी है

विधायक की Wife ऊषा बाई का कहना है कि उनके पति राजा सिंह को किसी तरह जेल में रखने का प्रयास किया जा रहा है। कानून व्यवस्था को भंग करने के आरोप में पीडी अधिनियम के अंतर्गत उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गत 26 अगस्त को जीओ नंबर 1651 जारी किया गया।

उन्होंने कहा कि Police ने राजा सिंह के खिलाफ तीन मामले दर्ज होने की जानकारी दी है। इसमें भडकाऊ बयान देने के मामले में पुलिस ने राजा सिंह को Notice भी नहीं दिया। अन्य मामलों को नहीं बता कर उन्हें पीडी अधिनियम के तहत गिरफ्तार करना अन्यायपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि राजा सिंह ने कभी भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का कार्य नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल कुछ लोगों को संतुष्ट करने के लिए ही राजा सिंह को Police ने अवैध रूप से गिरफ्तार (Arrest) किया है।

याचिका में कहा गया है पिछले पांच वर्षों के दौरान PD अधिनियम के तहत राज्य सरकार के दर्ज किए गए मामलो को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट (SC) के अलग-अलग मामलों में दिए गए फैसलों का उदाहरण देते हुए राजा सिंह की जमानत मंजूर करने की मांग की है। इस याचिका पर सुनवाई इसी सप्ताह में होगी।

spot_img

Latest articles

कड़ाके की ठंड ने बढ़ाई सेहत की परेशानी, रांची के अस्पतालों में बढ़ी मरीजों की भीड़

Severe Cold in Jharkhand: झारखंड में पड़ रही तेज ठंड का असर अब राजधानी...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...

रूस से तेल खरीद पर अमेरिका की नजर, ट्रंप के बयान से भारत की राजनीति गरम

US eyes oil purchase from Russia : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)...

खबरें और भी हैं...

रांची में सड़क सुरक्षा पर बड़ी बैठक, दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की तैयारी

Big Meeting on Road Safety in Ranchi: सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती घटनाओं को रोकने...

पेसा नियमावली से गांवों को मिलेगी ताकत, शोषण पर लगेगी रोक : सुप्रियो भट्टाचार्य

Supriyo Bhattacharya Said: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य (Supriyo Bhattacharya) ने...