झारखंड : सिपाही सुरेंद्र यादव की सड़क दुर्घटना में मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: बेरमो थाना प्रभारी के अंगरक्षक सुरेंद्र यादव (Bodyguard Surendra Yadav) की मौत शनिवार को सड़क दुर्घटना में हो गई । अंगरक्षक सुरेंद्र यादव हुसैनाबाद के कनुआ बिगहा के निवासी थे।

सुरेंद्र यादव का पार्थिव शरीर बेरमो से हुसैनाबाद कनुआ बिगहा लाया जा रहा है।

दुःख व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति की कामना की है

हुसैनाबाद के कनुआ बिगहा निवासी अंगरक्षक सुरेंद्र यादव की आकस्मिक मौत पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पूज्य प्रकाश समेत सभी पुलिस कर्मियों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद की बात कही है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभिन्न दल के नेताओं ने भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति की कामना की है।

Share This Article