चांद का हो गया दीदार, 29 जून को मनाई जाएगी बकरीद

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सोमवार को बकरीद (Bakrid) का चांद गढ़वा और साहिबगंज (Sahibganj) में दिखा, जिसकी शरई शहादत ली जा रही है।

उसके बाद तय हुआ है कि 29 जून को रांची सहित पूरे राज्य में बकरीद की नमाज अता की जाएगी।

यह जानकारी एदारा-ए-शरिया (Edara-e-Sharia) के महासचिव मौलाना कुतुबुद्दीन रिजवी ने दी है।

बादल छाए रहने की वजह से चांद नजर नहीं आया

उन्होंने बताया कि रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए रहने की वजह से चांद नजर नहीं आया।

इसी बीच यह जानकारी मिली की गढ़वा (Garhwa) और साहेबगंज में चांद साफ तौर पर देखा गया।

एदारा-ए-शरिया के ओलेमा-ए-कराम की टीम चांद की शहादत के लिए भेजी गई है।

TAGGED:
Share This Article