लातेहार के NH-39 पर दो दर्जन से अधिक वाहनों में लूटपा

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: चंदवा थाना क्षेत्र में कटपुलिया के समीप गुरुवार की रात दो दर्जन से अधिक वाहनों में लूटपाट की (Robbery in Vehicles) गई।

इस डकैती के (Robbery) दौरान बदमाशों ने वाहन चालकों के साथ मारपीट भी (Beating) की।

डकैती की इस घटना के शिकार गढ़वा के झामुमो जिला उपाध्यक्ष एवं लातेहार के युवा भाजपा (BJP) कार्यकर्ता भी हुए।

पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए बदमाशों पर फायरिंग की

सूचना मिलते ही लातेहार SP अंजनी अंजन ने चंदवा पुलिस को घटनास्थल (scene) भेजा।

पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए बदमाशों पर फायरिंग की (Firing)। फायरिंग (Firing) होते देख डकैत (Robbery) मौके से भाग गए।

घटना के शिकार गैस वाहन चालक ने बताया कि कटपुलिया के पहले गाड़ियों से लूटपाट की गयी। इस दौरान बदमाशों ने कई लोगों के साथ मारपीट भी की। प्रत्यक्षदर्शियों के (Eyewitnesses) अनुसार लूटपाट (Looting) कर रहे गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने धर दबोचा है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के पहुंचने के बाद आवागमन सुचारू रूप से शुरू हो सका।

Share This Article