मौनी रॉय के सेपरेशन के बाद उड़ती रही अफवाहें, एक्ट्रेस ने पहली बार तोड़ी चुप्पी

Manu Shrivastava
2 Min Read
मौनी रॉय
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

टीवी और बॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने निजी जीवन और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर पहली बार खुलकर बात की है। हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू में मौनी ने अपने सेक्सुअल ओरिएंटेशन को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए साफ कहा कि वह गे नहीं हैं। उन्होंने हंसते हुए कहा, “मेरे बारे में सबसे बड़ी अफवाह यही रही है कि मैं गे हूं, लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं कि ऐसा नहीं है।”

मुश्किल दौर में महिला दोस्तों ने दिया साथ

पति सूरज नांबियार से अलगाव के बाद मिले सपोर्ट सिस्टम पर बात करते हुए मौनी ने कहा कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हैं क्योंकि उनके पास ऐसे दोस्त और परिवार हैं जो हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहे। खासकर उनकी महिला मित्रों ने अच्छे और बुरे समय में उनका पूरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में ऐसी महिलाओं का होना बहुत जरूरी है जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें और हर परिस्थिति में आपका हौसला बढ़ाएं।

लड़कियों को दी आत्मनिर्भर बनने की सलाह

मौनी ने आज की युवा लड़कियों को आर्थिक और भावनात्मक रूप से मजबूत बनने की सलाह भी दी। उनका कहना है कि महिलाओं के लिए फाइनेंशियल और इमोशनल इंडिपेंडेंस बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी जिंदगी भी किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं रही, जहां संघर्ष, सफलता, खुशी और दुख सभी का सामना करना पड़ा। मौनी के अनुसार जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन आत्मनिर्भरता और मजबूत सपोर्ट सिस्टम हर मुश्किल को आसान बना सकते हैं।

Share This Article