
अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में पति सूरज नांबियार से अलगाव की खबरों के बीच मौनी ने दोस्ती, सपोर्ट सिस्टम और जीवन में आगे बढ़ने को लेकर खुलकर अपनी राय रखी। मौनी की दोस्ती अभिनेत्री दिशा पटानी, कृष्णा श्रॉफ और मंदिरा बेदी जैसी भूमिकाओं से है। उनकी दलील है कि जीवन के उतार-चढ़ाव में सच्चे दोस्तों का साथ बेहद जरूरी होता है।
‘सच्चे दोस्त वही हैं जो आपकी कमियां भी बताएं’
मौनी रॉय ने कहा, “अपने रास्ते पर चलते रहिए और अपना काम करते रहिए। आपके दोस्त, परिवार और करीबी लोग आपको सबसे बेहतर तरीके से जानते हैं। अपने आसपास ऐसे लोगों को रखें, जो आपकी कमियों के बारे में ईमानदारी से बताएं, न कि केवल हर बात में सहमति जताएं।”
उन्होंने आगे कहा कि वह खुद को भाग्यशाली मानती हैं क्योंकि उनके पास ऐसे दोस्त और परिवार हैं, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया है। मौनी के अनुसार, हर लड़की के जीवन में ऐसी सहेलियां होना बेहद जरूरी है, जो बिना किसी अहंकार या जलन के एक-दूसरे का समर्थन करें। अभिनेत्री का मानना है कि मजबूत महिला मित्रता आत्मविश्वास बढ़ाने और मुश्किल परिस्थितियों से उबरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

