धीरेन साव के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी

सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने रांची में धीरेन साव के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर परिवार को शुभकामनाएं दीं, नए घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी मंगलवार को कांके रोड स्थित पुलिस लाइन निवासी धीरेन साव के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर श्री चौधरी ने समस्त परिवारजनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि इस शुभ घड़ी में नवगृह में व्याप्त सकारात्मक ऊर्जा, श्रद्धा और पारिवारिक स्नेह ने पूरे वातावरण को अत्यंत पावन, आत्मीय और मंगलमय बना दिया।माता छिन्नमस्तिका से प्रार्थना है कि यह नवीन गृह सदैव आप सभी के लिए सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली का केंद्र बना रहे तथा परिवार का प्रत्येक सदस्य स्वास्थ्य, आनंद और निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।