सांसद गीता कोड़ा ने किया स्पष्ट, कहा- मैं कांग्रेस में हूं और आगे भी रहूंगी, इसमें…

यह मामला खबरों में तब आया था, जब गीता कोड़ा झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर की मीटिंग में शामिल नहीं हो पाई थीं। गीता कोड़ा ने कहा कि मुझे पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। पारिवारिक समस्याओं की वजह से मैं पार्टी की बैठक में नहीं आ पा रही हूं और इसकी जानकारी पूर्व में ही प्रदेश प्रभारी को भी दे चुकी हूं।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : पिछले कुछ समय से Media में यह खबर जोर-शोर से फैलाई जा रही थी कि कांग्रेस सांसद गीता कोड़ा पार्टी छोड़कर BJP ज्वाइन करेंगी।

अब चाईबासा से सांसद और कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि बीजेपी में जाने की खबरें मीडिया में कैसे कहां से चल रही हैं, यह समझ से परे है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मैं कांग्रेस में हूं और आगे भी कांग्रेस में ही रहूंगी।

‘मुझे पार्टी ने बहुत कुछ दिया है’

बता दें कि यह मामला खबरों में तब आया था, जब गीता कोड़ा झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर की मीटिंग में शामिल नहीं हो पाई थीं।

गीता कोड़ा ने कहा कि मुझे पार्टी ने बहुत कुछ दिया है। पारिवारिक समस्याओं की वजह से मैं पार्टी की बैठक में नहीं आ पा रही हूं और इसकी जानकारी पूर्व में ही प्रदेश प्रभारी को भी दे चुकी हूं।

Share This Article