सांसद संजय सेठ ने रांची DC को लिखा पत्र

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: पहाड़ी मंदिर (Pahari Mandir) रांची में लगे हुए पोल पर बड़ा और भव्य त्रिशूल लगाने का प्रस्ताव देते हुए सांसद संजय सेठ (Sanjay Seth) ने रांची के उपायुक्त को पत्र लिखा है।

उपायुक्त को लिखे पत्र में सांसद ने कहा है कि पहाड़ी मंदिर, रांची झारखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों की आस्था का बड़ा केंद्र है। पहाड़ी बाबा को हम सब अपना अभिभावक मानते हैं। यह स्थल भगवान शिव (Lord Shiva) का स्वयं सिद्ध स्थल है।

यह त्रिशूल विश्व का सबसे ऊंचा त्रिशूल भी होगा

सांसद ने कहा है कि अवगत कराना है कि वर्ष 2016 में यहां विश्व का सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लगाया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से यह फलीभूत नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर तिरंगा लगाया गया था, वहां अब सिर्फ पोल खड़ा है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि उक्त पोल पर एक विशाल त्रिशूल लगाया जाए, जो भगवान शिव के दर्शन का प्रतीक बने। यह त्रिशूल विश्व का सबसे ऊंचा त्रिशूल भी होगा। श्रद्धालु त्रिशूल के दर्शन कर सकेंगे और यह पहाड़ी मंदिर (Pahari Mandir) को नया आकर्षण प्रदान करेगा।

Share This Article