Homeझारखंडलोकसभा कैंडिडेट घोषित होने के बाद पहली बार पलामू पहुंचे सांसद वीडी...

लोकसभा कैंडिडेट घोषित होने के बाद पहली बार पलामू पहुंचे सांसद वीडी राम, BJP ने…

Published on

spot_img

MP VD Ram reached Palamu: लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहली बार Palamu आगमन पर सांसद विष्णु दयाल राम का भाजपाइयों ने स्वागत किया। सतबरवा से लेकर Medininagar के कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

बता दें कि दो बार के सांसद विष्णु दयाल राम को BJP ने लगातार तीसरी बार लोकसभा प्रत्याशी बनाया है।

चार पहिया वाहन से जिले की सीमा में प्रवेश करते ही समर्थकों ने सतबरवा में सांसद का स्वागत किया। उसके बाद पोलपोल पहुंचते ही कार्यकर्ताओं एवं समर्थको ने उनका जोरदार स्वागत किया। आगे चियांकी हवाई अड्डे, Tata Motors के शोरूम के पास भी समर्थकों ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने जैसे ही शहर में प्रवेश किया और ठाकुरबाड़ी मंदिर के पास पहुंचे BJP कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, BD राम जिंदाबाद, Narendra Modi जिंदाबाद, अबकी बार 400 के पार आदि के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने शहर में आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी खुशी की इजहार किया।

कार्यकर्ता स्वागत एवं अभिनंदन के लिए बाइक रैली निकाली एवं सांसद को लेकर रेड़मा चौक, छः मुहान, Hospital Chowk, साहित्य समाज चौक, बीस फूटा पुल होते हुए BJP जिला कार्यालय पहुंचे। यहां भी स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं BJP के कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बुके देकर एवं फूल माला पहनाकर सांसद को बधाई दी।

spot_img

Latest articles

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...

SP अमरजीत बलिहार हत्याकांड : दो नक्सलियों की फांसी पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सुरक्षित!

SP Amarjeet Balihar murder case: झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस गौतम कुमार चौधरी की अदालत...

खबरें और भी हैं...

झारखंड क्रिकेट स्टेडियम घोटाला : ED को JSCA अध्यक्ष का जवाब

Jharkhand cricket stadium scam: झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के स्टेडियम निर्माण में कथित...

झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया बंधु तिर्की पर 10 हजार का जुर्माना

Jharkhand High Court fined Bandhu Tirkey: पूर्व मंत्री और आय से अधिक संपत्ति मामले...