BIT सिंदरी के हाॅस्टल में जहर खाकर एमटेक सेकेंड ईयर के स्टूडेंट ने गंवाई जान, आत्महत्या की वजह सुन आप भी रह जाएंगे दंग

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबादः बीआइटी सिंदरी के एक होनहार छात्र के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

एमटेक सेकंड ईयर के छात्र शुभम कुमार ने 20 नवंबर की देर रात हॉस्टल में जहर खा लिया।

आनन-फानन में उसे धनबाद जालान अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

शुभम डिगवाडीह का रहने वाला था। पोस्टमार्टम के लिए शव एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, शुभम का छोटा भाई भी बीआइटी सिन्दरी में ही पढ़ रहा था, जिसकी नौकरी कैंपस सेलेक्शन के जरिए हो गई।

शुभम का सेलेक्शन नहीं हो रहा था। इस बात को लेकर वह काफी तनाव में था। अंततः उसने जान दे दी। पुलिस बीआइटी कैंपस पहुंचकर खुदकुशी मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article