मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत भुगतान, ईटकी प्रखंड और बड़गाईं अंचल के लाभुकों को मिली राशि

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के दूसरे चरण में ईटकी और बड़गाईं के 20 हजार से अधिक लाभुकों के खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की ₹7,500 सम्मान राशि भेजी गई।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत रांची में द्वितीय चरण का भी भुगतान कर दिया गया है। दूसरे चरण में ईटकी प्रखण्ड और बड़गाईं अंचल के लाभुकों को एक साथ अप्रैल से जून 2026 तक की सम्मान राशि 7500 रूपये का भुगतान किया गया है।

ईटकी प्रखण्ड के 10327 और बड़गाईं अंचल के 10204 लाभुकों के मध्य 15 करोड़ 39 लाख 82 हजार 500 की सम्मान राशि का आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है।

इसके पूर्व प्रथम चरण में जिले के 3 लाख 66 हज़ार 664 लाभुकों के बैंक खातों में माह अप्रैल 2026 से जून 2026 तक की 3 माह की सम्मान राशि (₹7,500 प्रत्येक लाभुक) कुल 274 करोड़ 99 लाख 80 हजार हस्तांतरित की जा चुकी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।