रांची में मुक्ति संस्था ने 37 लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुक्ति संस्था की ओर से रविवार को जुमार नदी के तट पर 37 लावारिस शवों का विधि विधान से अंतिम संस्कार किया।

रविवार को संस्था के सदस्यों के प्रयास से रिम्स के शीत शव गृह से 37 लावारिश शवों को जुमार नदी के तट पर लाया गया।

संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने इन शवों को मुखाग्नि देकर सामूहिक अंतिम संस्कार किया। लोहिया ने बताया कि संस्था लगातार छह वर्ष से इस पुनीत कार्य में लगी है।

संस्था अब तक 1079 शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है।

इस अवसर पर अमित किशोर, संदीप पपनेजा, सुदर्शन अग्रवाल, परमजीत सिंह टिंकू, आशीष भाटिया, सीताराम कौशिक ने सहयोग किया।

Share This Article