
Mumbai Rain : मुंबई में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रविवार को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लगभग एक घंटे तक सभी रनवे पर उड़ानों का संचालन रोक दिया गया। जिसके चलते इंडिगो की चार उड़ान रद्द कर दी गईं। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि अलग-अलग विमानन कंपनियों की 13 उड़ानों का मार्ग बदलकर पास के हवाई अड्डों की ओर भेज दिया गया।

