RJD का 30वां स्थापना दिवस, कैलाश यादव बोले- लालू एक विचारधारा और सामाजिक परिवर्तन तथा समावेशी विकास के प्रणेता हैं

रांची में राजद के 30वें स्थापना दिवस पर कैलाश यादव ने लालू प्रसाद यादव को सामाजिक न्याय, समावेशी विकास और वंचितों की आवाज की विचारधारा का प्रतीक बताया।

Razi Ahmad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RJD Foundation Day : राष्ट्रीय जनता दल ने रविवार को रांची में धूमधाम के साथ अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। कार्यक्रम का अध्यक्षता पूर्व महानगर अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने अपने क्रांतिकारी भाषण से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। कैलाश यादव ने कहा कि RJD के संस्थापक और सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं। यह विचारधारा सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों की आवाज की है।

उन्होंने लालू प्रसाद यादव की जीवनी का जिक्र करते हुए उनकी माता मरगछिया देवी के संस्कारों को भी याद किया। कैलाश यादव ने बताया कि जब लालू यादव पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने खुशी-खुशी यह बात अपनी मां को बताई। इस पर मां ने कहा था – “यह सब छोड़ो, पहले नौकरी करो ताकि घर का चूल्हा जल सके और दो वक्त की रोटी की जुगाड़ हो सके।” इसी मिट्टी से जुड़ी सोच और संघर्ष ने लालू यादव को दलितों, शोषितों और वंचितों का मसीहा बनाया।

कैलाश यादव ने कहा कि आज 30वें स्थापना दिवस पर हमें एक बार फिर संकल्प लेना है कि राज्य और देश की व्यवस्था पर हावी लुटेरों और भ्रष्ट ताकतों के खिलाफ समाज को बचाने के लिए हमें संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ नेता अर्जुन यादव ने की। मंच से बोलते हुए सभी वक्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और आने वाले समय में और मजबूती के साथ योगदान देने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान अर्जुन यादव ने पार्टी से जुड़े वरिष्ठ अतिथियों को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कृष्ण कुमार, विजय यादव, सुनील कुमार, अजय कुमार, दीपक कुमार, सतीश प्रसाद, रूप लाल प्रसाद, श्याम सुंदर यादव, गोपाल कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, जितेंद्र तिवारी, राजकुमार सिंह, मनोज यादव, हरे राम महतो, भरत पोद्दार, गोरेलाल यादव, पप्पू कुमार, संतोष कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अशोक सिंह, सुनील टोप्पो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।