हेलीकाॅप्टर हादसे के बाद मुंबई दौरा अधूरा छोड़ राष्ट्रपति कोविंद दिल्ली रवाना

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: तमिलनाडु में हेलीकाॅप्टर हादसे के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई में अपना पूर्व नियोजित कार्यक्रम रद्द कर दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 6 दिसंबर से 9 दिसंबर तक 4 दिवसीय मुंबई दौरे पर आए हुए थे।

बुधवार सुबह राष्ट्रपति तय कार्यक्रम के अनुसार मुंबई में नौसेना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राष्ट्रपति कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने आज मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर में जाकर दर्शन किये थे।

तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति आज शाम को राजभवन के दरबार हाल का उद्धाटन करने वाले थे लेकिन दोपहर में तमिलनाडु के कुनूर में भारतीय वायुसेना का हेलीकाफ्टर क्रैश होने की खबर के बाद राष्ट्रपति ने अपना तय कार्यक्रम निरस्त कर दिया और वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

इससे पहले राष्ट्रपति गुरुवार को मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होने वाले थे।

Share This Article