गिरिडीह में मजदूर नारायण राय की हत्या

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र के शाली गांव में 55 वर्षीय मजदूर नारायण राय की हत्या कर दी गई।

उसका शव बुधवार की सुबह गांव में मिला। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार नारायण राय पूर्व में माले का कार्यकर्ता रह है लेकिन वर्तमान में शाली के आरा मिल में मजदूरी करता था।

जानकारी मिलने के बाद हीरोडीह थाना प्रभारी समेत इलाके के एसडीपीओ मुकेश महतो भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।

Share This Article