म्यांमार के स्कूल एक और सप्ताह बंद रहेंगे

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

यांगून: म्यांमार की कोविड-19 की रोकथाम, नियंत्रण और उपचार संबंधी केंद्रीय समिति ने देशभर में स्कूलों को अक्टूबर के अंत तक बंद करने की घोषणा की है।
समिति ने कहा कि कोविड -19 को फैलने से रोकने और स्कूलों को फिर से खोलने की तैयारी करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय 12 अक्टूबर से 12 साल से अधिक उम्र के मिडिल और हाई स्कूल के छात्रों को कोविड -19 वैक्सीन की खुराक दे रहा है।

महामारी विरोधी उपायों के तहत, अधिकारियों ने जुलाई की शुरूआत से एशियाई देशभर के सभी स्कूलों को फिर से बंद कर दिया।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, म्यांमार में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 1,067 नए पुष्ट मामले और 20 मौतें दर्ज की गईं।

देश में 18,511 मौतों के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 493,576 हो गई है। म्यांमार ने पिछले साल 23 मार्च को अपने पहले दो कोविड-19 मामलों का पता लगाया था।

Share This Article