‘नाम – टू लिव इज वॉर’ में दिखेगी वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा की दमदार जोड़ी

Manu Shrivastava
2 Min Read
नाम - टू लिव इज वॉर
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड में एक नई और रोमांचक फिल्म ‘नाम – टू लिव इज वॉर’ की घोषणा हो चुकी है। इस फिल्म में अभिनेता वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को प्रसिद्ध फिल्ममेकर महेश भट्ट प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि इसके निर्माता उत्सव उपाध्याय, निर्देशक सिद्धांत सचदेव और लेखक रिद्धि चावड़ा हैं।

हाल ही में वीर पहाड़िया ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में महेश भट्ट, सिद्धांत सचदेव और वीर पहाड़िया एक साथ दिखाई दे रहे हैं। तस्वीरों के साथ साझा किए गए कैप्शन ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है।

कैप्शन ने बढ़ाया फिल्म को लेकर रोमांच

वीर ने पोस्ट में लिखा, “जब शहर बीमार हो जाए, तो दवा और जहर में फर्क करना मुश्किल हो जाता है।” इसके बाद उन्होंने फिल्म का नाम ‘नाम – टू लिव इज वॉर’ लिखते हुए “गणपति बाप्पा मोरया” का जयघोष किया।

फिल्म को एक डार्क एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें सस्पेंस, एक्शन और दमदार कहानी का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्साह बढ़ गया है। वीर पहाड़िया और वरुण शर्मा की नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Share This Article