क्या बॉलीवुड म्यूजिक से ब्रेक लेने वाले हैं प्रीतम? बर्थडे पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता

Manu Shrivastava
3 Min Read
प्रीतम चक्रवर्ती
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बॉलीवुड के मशहूर म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती इन दिनों अपने एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें साझा कीं और एक भावुक नोट लिखा। इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि कहीं प्रीतम भी कमर्शियल बॉलीवुड म्यूजिक से ब्रेक लेने या दूरी बनाने की तैयारी तो नहीं कर रहे।

प्रीतम ने अपने पोस्ट में फैंस द्वारा मिली शुभकामनाओं के लिए आभार जताया। साथ ही उन्होंने लिखा कि अब वह अपनी जिंदगी को एक अलग नजरिए से जीना चाहते हैं और उन अनुभवों को महसूस करना चाहते हैं जो अब तक पीछे छूट गए। उन्होंने यह भी कहा कि मेनस्ट्रीम म्यूजिक इंडस्ट्री में उनका सफर बेहद शानदार रहा है, लेकिन वह हमेशा उन रास्तों की ओर आकर्षित रहे हैं जिन्हें अभी तक एक्सप्लोर नहीं किया गया है।

अरिजीत सिंह के फैसले से जुड़ रहा है मामला

प्रीतम के इस बयान को कई लोग सिंगर अरिजीत सिंह के फैसले से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ समय पहले अरिजीत सिंह ने मेनस्ट्रीम प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक लेने की बात कही थी। इसके बाद से ही इंडस्ट्री में बदलाव और नए प्रयोगों को लेकर चर्चाएं बढ़ गई थीं।

दिलचस्प बात यह है कि एक पुराने इंटरव्यू में खुद प्रीतम ने स्वीकार किया था कि अरिजीत के फैसले ने उन्हें भी अपने करियर और भविष्य को लेकर सोचने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा था कि वह लंबे समय से ब्रेक लेने की हिम्मत जुटाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अरिजीत ने बिना किसी डर के अपने दिल की बात सुनी और फैसला ले लिया।

क्या सचमुच रिटायरमेंट की तैयारी है?

हालांकि प्रीतम ने अपने पोस्ट में कहीं भी रिटायरमेंट या संगीत छोड़ने की बात नहीं कही है। उन्होंने केवल नए अनुभवों और जीवन के अलग पहलुओं को तलाशने की इच्छा जताई है। बावजूद इसके, उनके शब्दों ने फैंस के बीच कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजर इस बात पर है कि आने वाले समय में प्रीतम अपने करियर को किस दिशा में ले जाते हैं।

Share This Article