
कोहिमा : एनईजेडसीसी के निदेशक अलोबो नागा ने मंगलवार को कोहिमा स्थित लोकभवन में उत्तर-पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (NEZCC) के नव नियुक्त निदेशक अलोबो नागा से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में नागालैंड सहित समूचे उत्तर-पूर्व की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन एवं युवा पीढ़ी तक उसके प्रभावी प्रसार से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। राज्यपाल नंद किशोर यादव ने उत्तर-पूर्व की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि के लिए उनके विचारों की सराहना की।

