अमेरिकी वायुसेना अकादमी में प्रवेश पाने वाले पहले केशधारी सिख अमेरिकी बने चिराग वीर सिंह सराओ

चिराग वीर सिंह सराओ अमेरिकी वायुसेना अकादमी में प्रवेश पाने वाले पहले केशधारी सिख अमेरिकी बने। धार्मिक छूट के साथ वह सैन्य प्रशिक्षण में शामिल हुए और इतिहास रचा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चंडीगढ़ : चिराग वीर सिंह सराओ अमेरिकी वायुसेना अकादमी में प्रवेश पाने वाले पहले केशधारी सिख अमेरिकी बन गए हैं। अमेरिकन सिख काउंसिल के अनुसार, सराओ को 4 अप्रैल को अकादमी में नियुक्ति मिली थी, जबकि 20 जून को उन्हें अपने धार्मिक प्रतीकों के साथ सेवा देने के लिए धार्मिक छूट (रिलिजियस अकॉमोडेशन) प्रदान की गई। सराओ ने 24 जून को इन-प्रोसेसिंग डे (आई-डे) पर आधिकारिक रूप से अमेरिकी वायुसेना अकादमी में प्रवेश किया। वह फिलहाल छह सप्ताह के प्रारंभिक सैन्य प्रशिक्षण (बूट कैंप) में भाग ले रहे हैं।

अकादमी में शामिल होने से पहले सराओ का चयन एयर फोर्स रिजर्व ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉर्प्स (ROTC) और नेवल ROTC के पूर्ण छात्रवृत्ति कार्यक्रमों के लिए भी हुआ था। उन्हें यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया और यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन में भी प्रवेश का प्रस्ताव मिला था। अमेरिकन सिख काउंसिल के अनुसार, सराओ का शैक्षणिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट रहा है। वह ईगल स्काउट हैं, ताइक्वांडो में सेकेंड-डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल कर चुके हैं और स्कूल की वर्सिटी वाटर पोलो टीम का भी हिस्सा रहे हैं। कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित अमेरिकी वायुसेना अकादमी अमेरिका की पांच संघीय सैन्य सेवा अकादमियों में से एक है। यहां स्नातक शिक्षा के साथ सैन्य और नेतृत्व प्रशिक्षण दिया जाता है। अकादमी से प्रशिक्षण पूरा करने वाले कैडेटों को अमेरिकी वायुसेना या अमेरिकी स्पेस फोर्स में सेकेंड लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त किया जाता है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।