कृषि को अधिक सशक्त, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास जरूरी : नंद किशोर यादव

नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कृषि को आधुनिक, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर जोर देते हुए किसानों की आय बढ़ाने तथा ग्रामीण विकास को प्राथमिकता बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कहा है कि कृषि को अधिक सशक्त, आधुनिक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास जरूरी है। उन्होंने मंगलवार को कोहिमा स्थित लोकभवन में कृषि विभाग के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में विभागीय योजनाओं, किसानों के हितों तथा कृषि क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। श्री यादव ने कहा कि कृषि आज भी भारत की बड़ी आबादी की आजीविका का साधन है और किसानों को उन्नत कृषि से अपनी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जब किसान सशक्त होगा तभी गांव और देश सशक्त बनेंगे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।