
मुंबई : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने बुधवार को मुंबई में पढ़ाई और निवास कर रहे नागालैंड के विद्यार्थियों और नागरिकों के साथ सार्थक संवाद किया। राज्यपाल ने उनकी समस्याओं और अनुभवों से अवगत होकर समाधान की दिशा में ठोस प्रयास करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि राज्य के नागरिकों की समस्याएं सुनना और सुलझाना उनकी प्राथमिकता है।

