गृह मंत्री अमित शाह से मिले नंद किशोर यादव

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में उन्होंने गृहमंत्री से नागालैंड की सुरक्षा, विकास और सुशासन पर विस्तृत चर्चा की। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री यादव ने कहा कि इस संवाद ने नागालैंड के लोगों के उज्ज्वल भविष्य, शांति और प्रगति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।