
कोहिमा : नॉर्थ ईस्ट नेटवर्क (एनईएन), नागालैंड की राज्य समन्वयक पामचिंगला कुमराह ने गुरुवार को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ कोहिमा स्थित लोक भवन में राज्यपाल नंद किशोर यादव से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान नागालैंड के विकास के मुद्दों पर चर्चा हुई। नंदकिशोर यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि नागालैंड के विकास को लेकर वे प्रतिबद्ध हैं।

