
नई दिल्ली : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव शनिवार को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) स्थित पावन कालीघाट काली मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां काली का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि यह शक्तिपीठ केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, साधना और आंतरिक ऊर्जा का दिव्य संगम है। मां काली की कृपा से निर्भयता, संतुलन और धर्मपथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्राप्त होती है। उनकी करुणा और शक्ति समाज को न्याय और जागरूकता की दिशा में निरंतर सशक्त करती है।

