खराब मौसम का असर: रांची आने वाली सभी फ्लाइटें कोलकाता डायवर्ट, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की उड़ान भी प्रभावित

खराब मौसम और कम दृश्यता से रांची हवाई सेवा प्रभावित, सभी आने वाली उड़ानें कोलकाता डायवर्ट, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट भी नहीं कर सकी लैंडिंग।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण शनिवार की सुबह रांची आने वाली सभी विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। खराब मौसम के चलते रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर लैंडिंग संभव नहीं हो सकी, जिसके बाद कई उड़ानों को कोलकाता एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की फ्लाइट भी खराब मौसम की वजह से रांची में लैंड नहीं कर सकी। जिसके बाद फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। इससे उनके निर्धारित कार्यक्रमों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, दिल्ली, मुंबई और अन्य शहरों से रांची आने वाली उड़ानें निर्धारित समय पर रांची नहीं पहुंच सकीं। एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरलाइंस कंपनियों ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विमानों को कोलकाता भेजने का निर्णय लिया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, सुबह के समय घने बादल और कम विजिबिलिटी के कारण विमानों के संचालन में दिक्कतें आईं। मौसम में सुधार होने के बाद ही उड़ानों को रांची लाने और नियमित परिचालन बहाल करने पर निर्णय लिया जाएगा। वहीं, अचानक उड़ानों के डायवर्जन से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।