Latest Newsविदेशनामीबिया के पहले राष्ट्रपति सैम नुजोमा का 95 वर्ष की आयु में...

नामीबिया के पहले राष्ट्रपति सैम नुजोमा का 95 वर्ष की आयु में निधन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sam Nujoma : नामीबिया के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता Sam Nujoma का 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शनिवार रात Windhoek के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की पुष्टि वर्तमान राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने रविवार को की। उन्होंने कहा कि यह पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

राष्ट्रपति Nangolo Bumba ने कहा कि नुजोमा के निधन से Namibia गणराज्य की नींव हिल गई है। खराब स्वास्थ्य के चलते वह पिछले तीन हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। नुजोमा ने नामीबिया के मुक्ति संग्राम के सबसे कठिन दौर में देश का नेतृत्व किया। 1989 में संसदीय चुनावों में लौटने से पहले उन्होंने 30 साल निर्वासन में बिताए। 1990 में जब नामीबिया को स्वतंत्रता मिली, तो वे देश के पहले राष्ट्रपति चुने गए।

नामीबिया की आजादी में निभाई अहम भूमिका

सैम नुजोमा ने नामीबिया को उपनिवेशवाद और रंगभेद से मुक्त कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कई दशक तक स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया और देश को लोकतंत्र और स्थिरता की दिशा में आगे बढ़ाया।

दूरदर्शी नेता के रूप में याद किए जाएंगे नुजोमा

नुजोमा को उनके देश में एक दूरदर्शी नेता और राष्ट्र निर्माता के रूप में याद किया जाता है। वे उन Africa नेताओं की पीढ़ी का हिस्सा थे, जिन्होंने अपने देशों को औपनिवेशिक शासन से मुक्त कराया और स्वतंत्र राष्ट्रों के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...