भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 16,935 कोरोना संक्रमित, 51 मौत

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के नए मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में सोमवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 16,935 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 16,069 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित 51 मरीजों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़ 30 लाख 97 हजार 510 हो गई है।

24 घंटों में 2 लाख 61 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए

इस दौरान रिकवरी दर 98.47 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों (Active Patients) की संख्या बढ़कर एक लाख 44 हजार 264 पहुंच गई है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 6.48 प्रतिशत है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटों में 2 लाख 61 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 86 करोड़ 96 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article