दिल्ली में 15 साल की बच्ची से बलात्कार और हत्या की कोशिश, DCW ने जारी किया पुलिस को नोटिस

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (DCW) को एक 15 साल की लड़की के बलात्कार और हत्या (Rape and Murder) के प्रयास की शिकायत मिली थी।

लड़की के पिता ने DCW को बताया कि वह एक दिहाड़ी मजदूर है और अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहता है। उन्होंने बताया कि उनकी 15 साल की बेटी एक जूता फैक्ट्री में काम करती थी।

बलात्कार कर जबरन पिलाया तेजाब

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि एक दिन जूता फैक्ट्री का एक ठेकेदार अपनी पत्नी की बीमारी के बहाने उसकी बेटी को अपने घर ले गया और लड़की के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पांच जुलाई 2022 को आरोपित ने उनकी बेटी को जबरन तेजाब पिला दिया (Forcibly Given Acid)। लड़की फिलहाल बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने मामले का संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। डीसीडब्ल्यू ने मामले में दर्ज प्राथमिकी और गिरफ्तार आरोपितों का ब्योरा मांगा है।

DCW ने पुलिस से कहा है कि पीड़िता का बयान तुरंत अस्पताल में ही मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया जाए क्योंकि बच्ची की हालत बेहद गंभीर है।

स्वाति मालीवाल ने कहा, “हमें 15 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के प्रयास की एक बहुत ही गंभीर शिकायत मिली है। बच्ची को कथित तौर पर जबरन तेजाब पिलाया गया।

हमारी टीम लगातार लड़की की स्थिति पर नजर रखे हुए है और पीड़िता और उसके परिवार को हर संभव मदद मुहैया करा रही है।

पीड़िता का बयान जल्द से जल्द मजिस्ट्रेट (Magistrate) के सामने दर्ज किया जाना चाहिए और प्राथमिकी दर्ज की जानी चाहिए और मामले में तुरंत गिरफ्तारी की जानी चाहिए।”

Share This Article