HomeUncategorizedचुनाव समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आते ही मोदी...

चुनाव समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आते ही मोदी ने शुरू कर दी बैठक

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Narendra Modi : शनिवार को एक ओर सातवें और अंतिम चरण का मतदान खत्म हो गया, तो दूसरी ओर एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे आने लगे और हर नतीजे में NDA की बंपर जीत दिखाई गई है।

बता दें कि कम से कम तीन एग्जिट पोल में NDA के लिए 400 पार सीटों का अनुमान लगाया गया है।

वहीं एग्जिट पोल से पहले ही Congress ने दावा किया था कि इंडिया गठबंधन कम से कम 295 सीटें जीतने वाला है।

4 जून को मतगणना होनी है। मंगलवार को साफ हो जाएगा कि केंद्र में किसकी सरकार बन रही है।

 PMO के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक

जानकारी के मुताबिक अपनी ध्यान साधना पूरी कर वापस आते ही प्रधानमंत्री PMO के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक करने जा रहे हैं।

चुनाव प्रचार में व्यस्त होने से पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियो को होमवर्क दे दिया था।

उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार 3.0 के पहले 100 दिनों के फैसलों का काम पूरा कर लिया जाए।

नहीं करना है 2029 का इंतजार

जैसा कि पहले से जानकारी मिल रही थी, प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को बता दिया था कि पहले 100 दिनों ही कई बड़े फैसले लिए जाएंगे।

इसके लिए 2029 का इंतजार नहीं करना है।

ऐसे में माना जा रहा है कि अधिकारियों ने पहले 100 दिन के मोदी सरकार के फैसलों का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। माना जा रहा है कि अगस्त 2024 तक सरकार बड़े फैसले लेगी।

सबसे पहले होंगी बड़ी नियुक्तियां

नई सरकार बनने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्कार और NSA अजित डोभाल की नियुक्ति हो सकती है।

एक महीने के अंदर ही नए आर्मी चीफ और इंटेलिजेंस ब्यूरो के डायरेक्टरों की भी नियुक्ति कीजा सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के तहत मिलिट्री इंडस्ट्रियल कॉम्प्लेक्स पर मोदी सरकार का फोकस रहेगा।

PMO अधिकारियों ने शपथ के बाद के 100 दिन का अजेंडा तैयार कर लिया है।

इसके अलावा BJP ने जो मैनिफेस्टो में वादे किए थे उनपर भी काम शुरू हो जाएगा। 13 जून को प्रधानमंत्री मोदी G-7 की बैठक में भी शामिल हो सकते हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...