बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाकात

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bangladesh PM Sheikh Hasina met Vice President Dhankhar : बांग्लादेश की PM शेख हसीना (Sheikh Hasina) ने शनिवार को उपराष्ट्रपति एनक्लेव में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) से मुलाकात की।

दोनों पक्षों ने अपने गहरे ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया तथा आर्थिक एवं विकासात्मक साझेदारी, क्षेत्रीय संपर्क, हरित ऊर्जा, डिजिटल संपर्क, अंतरिक्ष सहयोग सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किए।

उल्लेखनीय है कि भारत में 9 जून को नई सरकार के गठन के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की यह पहली राजकीय यात्रा है।

Share This Article