दिल्ली विधानसभा चुनाव: 5 फरवरी को होगा मतदान, 8 फरवरी को आएंगे नतीजे, 1.55 करोड़ मतदाता…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Delhi Assembly Election : दिल्ली में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) की तारीखों का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 फरवरी को एक ही चरण में मतदान (Voting) होगा और 8 फरवरी को चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।

चुनाव की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी की जाएगी।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार Delhi में कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिनमें 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिला मतदाता शामिल है। इनमें पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की संख्या 2.08 लाख है।

गौरतलब है कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है, इसलिए इससे पहले नए सदन का गठन किया जाना आवश्यक है।

पिछले चुनावों पर एक नजर

2015 विधानसभा चुनाव: आम आदमी पार्टी (AAP) ने 70 में से 67 सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।

2020 विधानसभा चुनाव: AAP ने 62 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा को केवल 8 सीटों से संतोष करना पड़ा।

Share This Article