किसान आंदोलन को 7 माह पूरे, टिकैत ने कहा- सरकार जब चाहे बात कर सकती हैं

Digital News
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन पिछले सात महीने से जारी है।

शनिवार को किसान आंदोलन के 7 महीने पूरे हो रहे हैं।

आंदोलन के 7 महीने पूरे होने पर किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि मोदी सरकार जब चाहे तब बातचीत की शुरुआत कर सकती है, परंतु हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

टिकैत ने कहा कि आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं, दो दिन से दिल्ली में काफी लोग आ रहे हैं।

सरकार जब चाहे बातचीत शुरू कर सकती है, हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

महीने में दो बार लोग यहां बड़ी संख्या में ट्रैक्टर के साथ आएंगे। इस बार सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से ट्रैक्टर आए हैं।

इसके पहले कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा था कि किसान यूनियन के नेताओं से भारत सरकार 10-11 बार बात कर चुकी है।

50 घंटे से अधिक चर्चा चली है। सरकार ने उनकी परेशानियों के समझने का प्रयत्न किया है।

आज भी भारत सरकार पूरा मन रखती है कि जिस प्रावधान पर उन्हें आपत्ति है, वे खुले मन से बताएं।  तोमर ने कहा कि हम विचार और निराकरण करने के लिए तैयार हैं।

Share This Article