काउंटिंग के ट्रेंड पर पहली बार आई पाकिस्तान के पूर्व मंत्री की प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Pakistan Minister’s reaction on Counting : लोकसभा चुनाव के बाद भारत में मतगणना जारी है। रुझानों में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन BJP को बहुमत नहीं मिलता देख इमरान सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तानी नेता फवाद चौधरी (Fawad Chaudhary) ने खुशी जताई है।

फवाद ने कहा कि उनको पूरा विश्वास था कि भारत की जनता Narendra Modi और उनकी विचारधारा को खारिज कर देगी। भाजपा को लेकर जो दावे किए गए थे वह सब फेल नजर आ रहे हैं।

फवाद चौधीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भारतीय मतदाताओं पर हमेशा से विश्वास रहा है कि वे अतिवादियों और नफरत फैलाने वालों को खारिज कर देंगे।

नतीजों से साफ नजर आ रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कितनी मुस्किल से लोकसभा पहुंच रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस के राहुल गांधी अपनी दोनों सीट जीत रहे हैं।’

Share This Article