रांची से BJP प्रत्याशी संजय सेठ 1 लाख से अधिक वोटों से आगे

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi Sanjay Seth Leading 1 lakh votes : झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है।

झारखंड की हॉट सीटों में से एक रांची लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी संजय सेठ 1 लाख से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।

संजय सेठ (Sanjay Seth) के सामने कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को चुनावी मैदान में उतारा है। संजय सेठ को अब तक 335786 वोट मिले हैं वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को 232073 वोट मिले हैं।

झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों के लिए मतगणना 81 हॉल में 1492 टेबलों पर हो रही है। वहीं 19 हॉल में 465 टेबल पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट की Counting चल रही है।

Postal Ballot के लगभग 15700 वोटों की गिनती 16 राउंड में 20 टेबल पर जारी है। 50-50 के बंडल के साथ पहले राउंड की गिनती की जा रही है।

Share This Article