पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह पंचतत्व में विलीन, देशभर में शोक की लहर….

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Manmohan Singh Funeral : देश के पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान और सिख परंपराओं के अनुसार निगम बोध घाट पर किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में कई बड़े राजनेता शामिल हुए।

बताते चलें गुरुवार की रात दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में डॉ. मनमोहन सिंह का निधन हो गया। 92 वर्षीय डॉ. सिंह पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे।

शुक्रवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को 3 मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

प्रधानमंत्री Narendra Modi, कांग्रेस नेता Rahul Gandhi, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं और गणमान्य हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद कांग्रेस मुख्यालय में भी उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दीं और इस दौरान उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को एक नई दिशा दी। उनका सरल व्यक्तित्व और निःस्वार्थ सेवा भाव हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेगा।

Share This Article