Latest Newsझारखंडभवन व अन्य निर्माण से जुड़े रजिस्टर्ड श्रमिकों के लिए खुशखबरी, हेमंत...

भवन व अन्य निर्माण से जुड़े रजिस्टर्ड श्रमिकों के लिए खुशखबरी, हेमंत सरकार ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Health Checkup for Registered Workers : भवन और अन्य निर्माण कार्य से जुड़े रजिस्टर्ड लगभग 965000 श्रमिकों (Registered Workers) के लिए बड़ी खुशखबरी।

हेमंत सरकार के श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग ने इनकी स्वास्थ्य की जांच (Health Checkup) के लिए योजना बनाने का निर्णय लिया है।

इसके तहत पंजीकृत श्रमिक साल में एक बार 4000 रुपए तक की स्वास्थ्य जांच करा सकेंगे। इन श्रमिकों को 15 से अधिक बीमारियों की जांच के लिए BOC हेल्थ कार्ड बनाया जाएगा।

10 से अधिक योजनाओं का मिल रहा लाभ

योजना प्राधिकृत समिति और वित्त विभाग से स्वीकृति के बाद योजना को कैबिनेट से एप्रूव कराया जाएगा। सबसे अधिक बीओसी श्रमिक हजारीबाग, चतरा जबकि सबसे कम जामताड़ा जिले में हैं।

गौरतलब है कि श्रम विभाग पंजीकृत श्रमिकों को वर्तमान में10 से अधिक योजनाओं का लाभ दे रहा है।

इसमें चिकित्सा से जुड़ी दो योजनाएं चिकित्सा प्रतिपूर्ति और चिकित्सा सहायता शामिल है। चिकित्सा सहायता में रजिस्टर्ड श्रमिकों को पांच या उससे अधिक कार्य दिवसों तक अस्पताल में भर्ती रहने पर 40 कार्य दिवस के समतुल्य न्यूनतम मजदूरी मिलती है।

किस जिले में कितने कार्ड बनाने की योजना

हजारीबाग 1,36,151

चतरा 1,03,909

रामगढ़ 71,395

रांची 50,124

गोड्डा 49,833

धनबाद 49,241

सरायकेला 47,308

कोडरमा 45,343

बोकारो 43,129

पाकुड़ 43,058

देवघर 42,105

प. सिंहभूम 33,964

पू. सिंहभूम 31,604

गिरिडीह 27,007

गुमला 26,916

खूंटी 25,282

लातेहार 22,829

साहेबगंज 22,501

गढ़वा 20,971

लोहरदगा 20,935

पलामू 18,511

दुमका 14,928

सिमडेगा 14,226

जामताड़ा 4,472

spot_img

Latest articles

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...

RIMS हुआ आत्मनिर्भर, हेल्थ मैप का करार खत्म, अब आधुनिक जांच सुविधाएं खुद करेगा संस्थान

RIMS Becomes Self-Reliant: रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) में संचालित रेडियोलॉजी...

खबरें और भी हैं...

रायबरेली में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, मनरेगा बचाने की अपील

Rahul Gandhi Attacks Modi Government : कांग्रेस पार्टी इन दिनों मनरेगा योजना (MNREGA scheme)...

शीतल अपार्टमेंट की छत से कूदकर महिला ने की आत्महत्या, इलाके में शोक

Woman Commits Suicide by Jumping From the Roof : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र...