GAIL इंडिया लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन CR प्रसाद नहीं रहे

GAIL India Ltd. के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक CR प्रसाद का निधन हो गया है। वह 83 वर्ष के थे। गेल ने LinkedIn पर एक Post में कहा कि सीआर प्रसाद का शनिवार को निधन हो गया।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CR Prasad, former chairman of GAIL India Limited: GAIL India Ltd. के पूर्व अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक CR प्रसाद का निधन हो गया है। वह 83 वर्ष के थे। गेल ने LinkedIn पर एक Post में कहा कि सीआर प्रसाद का शनिवार को निधन हो गया।

हालाँकि, इसमें मौत का कारण नहीं बताया गया। गेल ने LinkedIn पोस्ट के मुताबिक डॉ. CR प्रसाद 1994 में निदेशक के रूप में गेल के साथ जुड़े थे।

इन्होंने 1996 गेल के सीएमडी का कार्यभार संभाला और Retire होने तक कंपनी के अध्यक्ष और CAMD रहे। प्रसाद 2001 में रिटायर्ड हुए थे। LinkedIn पोस्ट के मुताबिक गेल को आगे बढ़ाने और रणनीतिक रूप से कंपनी को बदलने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।

डॉ. CR प्रसाद के दूरदर्शी नेतृत्व ने एक मजबूत नींव स्थापित की, जो आज कंपनी के मूल्यों और दक्षताओं की विशेषता है। प्रसाद ने लगातार समय पर और बजट के अंदर ही परियोजनाएं बनाई, जिससे LPG, लिक्विड Hydrocarbons और Petrochemical सेक्टर में कंपनी ने अपनी प्रतिष्ठा मजबूत की है।

Share This Article